खेड़ा गोलीबारी प्रकरण का मुख्य आरोपी चंदन गिरफ्तार-18 जून की है घटना,दो आरोपी की तलाश तेज 

Spread the love

खेड़ा गोलीबारी प्रकरण का मुख्य आरोपी चंदन गिरफ्तार-18 जून की है घटना,दो आरोपी की तलाश तेज पिस्टल भी हुई बरामद,न्यायालय में किया पेश

रूद्रपुर।
18 जून की देर रात्रि खेड़ा बस्ती में सरेराह गोली बारी और हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जबकि फरार नाम जद दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि18जून को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देर रात्रि साढ़े दस बजे के करीब कुछ युवक खेड़ा बस्ती बडा पीपल चौराहे पर आता है और एक युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर देते है। शोर शराबा सुनकर कर जब इमरान व उसके पिता मोहम्मद हारून घर से बाहर निकले और युवकों को समझाने की कोशिश करने लगे,तो हमलावर एजाज व रिजवी के इशारे पर नंदन यादव उर्फ चंदन ने पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें इमरान के हाथ पर गोली लगी और वह घायल हो गया,जबकि रामकली नाम की महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और 20 जून की रात्रि को मुख्य आरोपी नंदन उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर गोलीबारी में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया,जबकि फरार ईजाज व रिजवी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद सर्विलांस के माध्यम से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएंगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी