सीबीआई के नाम से डराकर 19 हजार की ठगी

Spread the love

बाजपुर,। सीबीआई के नाम पर आई फर्जी व्हाट्सएप काल के जरिये जालसाज ने एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लिया। इसमें बेटे के सीबीआई के कब्जे में होने की बात कह मामला रफादफा करने के नाम पर हजारों की रकम मांगी गई। इतना ही नहीं बच्चे की रोने की आवाज भी सुनाई गई, जिससे घबराए पिता ने करीब 19 हजार रुपये ऑनलाइन गूगल-पे के जरिये ट्रांसफर कर दिए।

मोहल्ला मुड़िया पिस्तौर निवासी एक व्यक्ति बदहवाशी में कोतवाली पहुंचा और मौके पर मौजूद एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी से मुलाकात कर मौखिक अवगत कराया कि उनका बेटा कक्षा-11वीं का छात्र है और नगर के एक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने गया हुआ है।

एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप्प कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए जानकारी दी कि उसके बेटे को गलत काम करते हुए पकड़ लिया है, जोकि उनके कब्जे में है। अभी मामला पूछताछ तक सीमित है, यदि वह उसे बिना किसी कानूनी कार्रवाई छुड़ाना चाहते हैं तो कुछ रुपयों का इंतजाम कर लें।

इस दौरान उनके बेटे की आवाज भी सुनवाई गई, जोकि रोते हुए आरोपितों की बात मानने को कह रहा था। इतना सुनकर उनके होश उड़ गए जिसके चलते स्कूल में फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। घबराए पिता ने जल्दबाजी में आरोपितों को करीब 19 हजार रुपये ऑनलाइन गूगल-पे के जरिये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में बाइक से विद्यालय पहुंचा तो बेटा अपनी कक्षा में मौजूद था। बेटे की कुशलता की जानकारी लेने के बाद उन्हें समझ आया कि यह कोई ठग है, जिसने उनसे पैसे ऐंठ लिए हैं। इसी बीच आरोपित का पीड़ित के मोबाइल पर व्हाट्सएप काल आ गई और पुलिस की आवाज सुनते ही आरोपित ने फोन काल काट दिया। जिस नंबर से व्हाट्सएप काल आई वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी