तीन वर्षों में उत्तराखंड में 200 से अधिक भ्रष्टाचारी जेल भेजे गए: सीएम धामी

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, स्थानांतरण-पदस्थापना में रिश्वत और योजनाओं में कमीशनखोरी जैसे भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है और पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है।भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड’ के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए यहां धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसा अभिशाप है जिसने दशकों तक धरती को प्रगति करने से रोका तथा लोगों के अधिकारों को लूटा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए साहसिक कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा “जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं या अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है । पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है।” धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हर स्तर के अधिकारियों के खिलाफ हो रही है और इस धारणा को बदल दिया गया है कि घोटालों में केवल ‘छोटी मछलियों’ के खिलाफ कार्रवाई होती है।  उन्होंने कहा, “छोटी मछलियां हों, बड़ी मछलियां हों और चाहे बड़े-बड़े मगरमच्छ ही क्यों न हों, अगर वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो हम उन्हें नहीं छोंड़ेंगे । आईएएस, पीसीएस, आईएफएस किसी को बख्शा नहीं जाएगा ।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया और 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी