दिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन खान अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसमें एनीमे, मंगा और कहानी कहने से प्रेरित स्याही और जलरंग की कलाकृतियाँ शामिल होंगी। बता दें कि दिल्ली के NSIC प्रदर्शनी मैदान ओखला में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जैन खान का बूथ नंबर C 19 है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लोग मौलिक कृतियों और सीमित संस्करण प्रिंटों का अनुभव कर सकते हैं।




