बरेली सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे0पी0एस0 राठौर राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार उपस्थित रहे प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सुदृढ़ कानून व्यवस्था, प्रभावी पुलिस कार्यप्रणाली, और जनसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रदर्शनी के दौरान बरेली पुलिस ने आम जनमानस को मिशन शक्ति, साइबर क्राइम सेल, यातायात पुलिस आदि से संबंधित कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस आयोजन के माध्यम से जनता को इन पहलों के महत्व और उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पस्थित लोगों को संबोधित किया जिनके द्वारा महिला बीट, महिला हेल्प डेस्क, महिला एसओजी गठन एवं पुलिस की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। साथ ही, महिला उपनिरीक्षक अर्चना ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी। वहीं, महिला उपनिरीक्षक शालू ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
यह प्रदर्शनी न केवल पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का एक मंच साबित हुई, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया। बरेली पुलिस इस तरह के आयोजनों के माध्यम से जनता के साथ अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए कटिबद्ध है।





