युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों पर लाठीचार्ज-बर्बरता और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भी बर्बरता के खिलाफ जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और नगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ कार्यकर्ताओ ने रम्पुरा बस्ती में पीएम मोदी का पुतला दहन किया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा के अलावा पीएम द्वारा सार्वजनिक माफी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि अब मोदी सरकार का पतन करीब हैं,क्योंकि देश का युवा जाग चुका है।

इस दौरान नेताओ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। उनका आरोप था कि पिछले एक माह से धरना दे रहे छात्रों की मांगों की अनदेखी की जा रही है और सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जागरूक हो चुका है और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा।

महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र पिछले लगभग एक माह से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि पेपर लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को समर्थन देने पहुंचे समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कई छात्र घायल हुए ओर जब राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई। तो पुलिस ने बर्बरता दिखाई। उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और मोदी द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने का मुदा उठाया। इस मौके पर परिमल राय, उमर अली, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदर, राकेश अधिकारी, नरेश सागर, रविंद्र गुप्ता, अर्जुन विश्वास, इरफान अली, निहाल सिंह, राजीव राठौर, बेबी सिकदर, रेखा, रीना, सुनील चुघ, बबलू सागर, राहुल, ऋतिक, पवन बिष्ट, नीलम, विनीता, संजीव, राज कोली, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एक कथित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में विधायक पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा…

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    You Missed

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 135 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल