कमीशन नहीं देने पर फाइव स्टार होटल के सामने धरना होटल कर्मी को दिलाया था किराए का मकान 14 हजार देनी थी कमीशन, व्यापारियों का हंगामा 

रुद्रपुर: नैनीताल हाईवे स्थित एक फाइव स्टार होटल के कर्मी द्वारा किराए का मकान दिलाने के नाम पर कमीशन नहीं देने का मामला सामने आया है। आरोप था कि जब युवक वार्ड पार्षद को लेकर होटल पहुंचा तो दूसरे कर्मी ने अभद्रता की। इससे मामला बिगड़ गया और व्यापारियों ने हंगामा काटा। बाद में होटल कर्मियों ने माफी मांग कर मामला शांत कराया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

यहां बता दें कि आवास विकास निवासी समप्रीत ग्रोवर प्रॉपर्टी पर काम करता है और किराए पर मकान दिलवाने और उसकी एवज में 50 फीसदी कमीशन भी लेता है। बताया जा रहा है कि समप्रीत ने नैनीताल हाईवे स्थित पांच सितारा होटल के एक कर्मी को 28 हजार रुपये किराए पर मकान दिलाया और 14 हजार रुपये कमीशन नहीं दिया। मंगलवार को जब युवक वार्ड पार्षद सौरभ राज बेहड़ के साथ होटल पहुंचा तो दूसरे कर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी। जिसकी भनक लगते ही व्यापारी नेता संजय जुनेजा व्यापारियों के साथ पहुंचे और हंगामा काटते हुए खरी खोटी सुनाई। काफी जद्दोजहद के बाद कर्मी ने कमीशन दिया और दूसरे होटल कर्मी ने माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में