रुद्रपुर – नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार का पांच साल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भ्रष्टाचार जारी है, बेरोजगार चरम पर है। पलायन रूक नहीं रहा है। भू-माफिया, शराब माफिया और जंगल माफिया पर प्रशासन की सरपरस्ती है और सरकार का संरक्षण है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेंगे। कुमाऊं से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है काशीपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि सरकार अब तक कार्यकाल में हर क्षेत्र में पूरी तरीके से विफल हो चुकी है। सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर चुकी है। जमीनों को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। मसूरी में पर्यटन विभाग की जमीन को 23 करोड़ का ऋण नाबार्ड से लिया है। सौंदर्यीकरण के बाद इस जमीन को 15 करोड़ रुपये में लीज पर दे दिया है। जबकि 27 हजार करोड़ रुपये जमीन का मूल्य है।
उन्होंने कहा कि नदियों को प्राइवेट कंपनियों को बेच दिया गया है। आम आदमी नदी से खनन लाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। यह सब सरकार के संरक्षण में खेल किया जा रहा है। राज्य में अफसरशाही हावी है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विगत दिनों देहरादून में बैंक रोबरी हो गयी और उसका पर्दाफाश आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के बाद सीएम ने अंकित भंडारी मामले की जांच की संस्तुति तो की लेकिन परिजनों से कोई पत्र नहीं लिया। यह भी जांच का विषय है। इस अवसर पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।




