16 को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव, कुमाऊं से 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद

Spread the love

 रुद्रपुर – नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार का पांच साल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भ्रष्टाचार जारी है, बेरोजगार चरम पर है। पलायन रूक नहीं रहा है। भू-माफिया, शराब माफिया और जंगल माफिया पर प्रशासन की सरपरस्ती है और सरकार का संरक्षण है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेंगे। कुमाऊं से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है  काशीपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि सरकार अब तक कार्यकाल में हर क्षेत्र में पूरी तरीके से विफल हो चुकी है। सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर चुकी है। जमीनों को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। मसूरी में पर्यटन विभाग की जमीन को 23 करोड़ का ऋण नाबार्ड से लिया है। सौंदर्यीकरण के बाद इस जमीन को 15 करोड़ रुपये में लीज पर दे दिया है। जबकि 27 हजार करोड़ रुपये जमीन का मूल्य है।

उन्होंने कहा कि नदियों को प्राइवेट कंपनियों को बेच दिया गया है। आम आदमी नदी से खनन लाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। यह सब सरकार के संरक्षण में खेल किया जा रहा है। राज्य में अफसरशाही हावी है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विगत दिनों देहरादून में बैंक रोबरी हो गयी और उसका पर्दाफाश आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के बाद सीएम ने अंकित भंडारी मामले की जांच की संस्तुति तो की लेकिन परिजनों से कोई पत्र नहीं लिया। यह भी जांच का विषय है। इस अवसर पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार