भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग को भंग करने और आयोग आयुक्त को हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए जिला भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और आयुक्त के पुतले की शव यात्रा निकालकर डी डी चौक पर पुतला दहन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित खत एडीएम को सौपा। ऐलान किया कि जल्द ही माँगो पर गौर नही किया। तो उग्र आंदोलन होगा।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक आदेश चौहान,विधायक भुवन कापडी, के अलावा भारी संख्या में कार्यकता सिटी क्लब में इकठ्ठा हुए और भारत चुनाव आयुक्त के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए डीडी चौक पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए आयुक्त का पुतला फूंका और कलेक्ट्रेट कुच किया। इस दौरान नेताओं ने नो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौपा और राष्ट्रपति से तत्काल चुनाव आयुक्त को हटाने,आयोग को भंग करने और आयोग के सभी आदेशों को रद्द करने का मुद्दा उठाया। ऐलान किया कि मागे पूरी नही होती हैं। तो देश-प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल,पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी,गुरजीत सिंह गिता, पुष्कर राज जैन, ज्योति टम्टा, मोनिका आदि मौजूद रहे।
————–
नो प्रमुख माँगे
1. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें, ताकि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के प्रति जनता का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।
2. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण एवं संशोधन की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
3. मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा किसी मतदाता के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया में निष्पक्ष जांच एवं उचित सुनवाई का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
4. राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई निर्वाचन संबंधी आपत्तियों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए तथा संबंधित पक्षों को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
5. निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात, दबाव अथवा मनमानी की शिकायतों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
6. मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़े, आपत्तियां, उनके निस्तारण तथा नाम हटाने/जोड़ने की प्रक्रिया को यथासंभव सार्वजनिक एवं पारदर्शी बनाया जाए।
7. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम राजनीतिक अथवा प्रशासनिक दबाव के कारण मतदाता सूची से न हटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम नियमों के विरुद्ध शामिल न किया जाए।
8. निर्वाचन आयोग की संवैधानिक गरिमा, स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए आवश्यक संस्थागत सुधार एवं जवाबदेही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
9. एसआइआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सभी फार्म-7 आवेदनों का विधानसभा एवं बूथवार विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा ऐसे व्यक्तियों की सूची सार्वजनिक की जाए जिन्होंने असामान्य संख्या में फार्म-7 दाखिल किये हैं।
———————–
बोले यादव:-खतरे में है देश का लोकतंत्र
रूद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और देश की जनता को लोकतंत्र और निर्वाचन पर भरोसा था,लेकिन जिस प्रकार खुद सहायक निर्वाचन अधिकारी ने खुलासा किया कि किस प्रकार आयोग आयुक्त ने मिलकर वोटों की चोरी की और मतदाताओं का अपमान किया। कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
——————-
आयोग ही बन चुका है भाजपा का एजेंट
रूद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश का चुनाव आयोग ही जब भाजपा का एजेट बन जाए। तो पारदर्शी चुनाव कराना संभव नहीं हैं। इसका खुलासा खुद भारत निर्वाचन आयोग के दो अधिकारियों ने किया था। यही वजह है कि कई राज्यो में आयोग ने गड़बड़ी की और भाजपा को सत्ता पर बिठाया। जल्द ही राज्य में आंदोलन होगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी