सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

Spread the love

रुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने रकम वापस करने से इंकार कर दि या। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नईम खान ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने किच्छा रोड स्थित डायनामाइक कॉलोनी में अपने दोस्त पंतनगर विवि निवासी मोहम्मद यार खान के साथ मिलकर 200 गज का प्लाट खरीदा था। उस वक्त बिल्डर सुधीर गुलाटी और मनीष अग्रवाल ने कॉलोनी को रेरा स्वीकृत होने की बात कही थी। बिल्डर को 28.11 लाख रुपये का भुगतान कर दिया और किसी कारणवश उस वक्त प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करा पाया था। उस वक्त बिल्डर ने आश्वासन दिया था कि यदि मार्च 2025 तक रजिस्ट्री नहीं करवा पाया। तो खरीद का दोगुना वापस कर दूंगा। बताया कि प्लाट रजिस्ट्री की खातिर उसने पुश्तैनी जमीन बेच दी थी और आरटीजीएस,फोन पे के अलावा 12.61 लाख का भुगतान नगद दिया था। भु गतान के बाद बिल्डर रजिस्ट्री करने में टालमटोल करने लगा और जब रकम वापस करने का दबाव बनाया। तो रकम देने से इंकार कर रहा है। आरोप था कि बिल्डर ने भ्रमित कर धोखा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक शिव पर उठे सवाल, पार्षद प्रवेश कुरैशी का बड़ा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर –  पार्षद प्रवेश कुरैशी ने विधायक शिव पर सीधा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।पार्षद कुरैशी ने कहा कि विधायक शिव को जमीनी हकीकत की कोई जानकारी…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    कमरे में बंधक बनाकर स्कूली छात्रों से हुआ दुष्कर्म  आवाज दबाने को लगाया था स्पीकर -पीड़िता की मां ने सौंपी तहरीर

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    नशे में पीएसी कर्मी का तांडव, दंपत्ति पर हमला, दुकान तोड़ी