जनता की अदालत में घड़ियाली आंसू काम नहीं आयेंगेः शिव अरोरा

Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन घर घर दस्तक देकर लोगों से रूद्रपुर को विकास का माॅडल बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। भुरारानी क्षेत्र में प्रचार के दौरान शिव अरोरा ने कहा कि मां शब्द को कलंकित करने वाले जनप्रतिनिधि के घड़ियाली आंसू अब काम नहीं आने वाले। उनकी नौटंकी को जनता समझ चुकी है। चीख चीखकर बोलने से झूठ को साबित करने की उनकी कोशिश को जनता समझ चुकी है और रूद्रपुर के सुनहरे भविष्य के लिए जनता भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।

श्री अरोरा ने कहा कि पिछले साल सालों से वह भारतीय जनता पार्टी के एक सच्चे सिपाही की तरह सेवा कर रहे हैं जिसका प्रतिफल उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर दिया है। अब तक उनका एक एक पल भाजपा के लिए समर्पित था। अब उनका एक एक पल जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पूरी रूद्रपुर विधानसभा उनका परिवार है। इस परिवार को वह किसी तरह की आंच नहीं आने देंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ जोर शोर से दुष्प्रचार किया जा रहा है कभी उन पर पैंसे बांटने के झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं तो कभी प्रशासन को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है जबकि जिले में पूरा प्रशासन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना काम कर रहा है। इस चुनाव में प्रशासन लोकतंत्र की मर्यादाओं का पूरा ध्यान रख रहा है। लेकिन अपने संभावित हार से बोखलाकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रशासन को भी बार बार गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता उनकी कुटिल चालों को समझ चुकी है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरी सोच और दिशा स्पष्ट है। जनता की सेवा के लिए वह चुनाव मैदान में आये हैं जनता के एक एक वोट का कर्ज वह विकास के रूप में चुकाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ंेंगे।

श्री अरोरा ने कहा कि रूद्रपुर ही नहीं बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में है। जो लोग भाजपा के किले में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें अपनी जमानत बचाना भी मुश्किल होगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहां निर्दलीय चुनाव लड रहे ठुकराल के पास बोलने को कुछ भी नहीं है वह सिर्फ शिव अरोड़ा को टिकट कैसे मिल गया,शिव अरोड़ा क्या कर रहा,वह क्या करेगा इन्हीं बातों पर चुनाव लड रहा है। उन्होंने कहा कि वह विधायक चुने गये तो आइएसबीटी के निर्माण को शहर से बहार भेजा जाएगा,ताकि व्यापारियों को उड़ने के साथ ही जाम की स्थिति से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर अकेला ऐसा शहर जहां से दो दो हाइवे गुजर है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती,हादसे होते हैं, दिन में नो एंट्री रहती,और वाहन शहर के अन्य क्षेत्रों से गुजरकर सड़कों को खराब करने के साथ ही लोगों को मुसीबत में डाल रहे हैं।पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया,वह विधायक चुने गये तो शहर के बहार वाईपास निर्माण की मांग की जायेगी। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्यां, जलभराव की समस्यां को दूर किया जायेगा। वर्तमान रोडवेज स्टेशन जहां वनी है, उस जगह पर पार्किंग स्थल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा जिस स्थान पर झील बनी है,वह उसमें मछली पालन हो रहा तो शेष बनी भूमी पर गलत धंधे हो रहे हैं। झील को बंद कर वहां पर सब्जी बाजार के साथ पार्किंग स्थल वनाया जायेगा। उन्होंने की ट्रांजिट कैंप में पट्टðे की जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाना भी उनकी प्रथामिक रहेगी। उन्होंने कहा की नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने का कानून उत्तराखंड सरकार ने बना दिया है, सरकार बनने के बाद वह खुद इस मामले में लोगों के साथ मिलकर लोगों को मालिकाना हक दिलाने का काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को माॅडल विधानसभा बनाना उनकी प्राथमिकता हागी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी