पिता की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

रुद्रपुर – शराब के नशे में पिता ने अपनी 10 साल की पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। यह देख पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने आरोपित पति पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार, शहर निवासी एक महिला ने बताया कि  देर रात एक बजे वह अपने तीन साल के पुत्र के साथ सोई हुई थी। जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। इस दौरान उसका पति शराब के नशे में घर आया और पुत्री के पास जाकर सो गया। कुछ देर बाद उसकी पुत्री घबराकर चिल्लाने लगी। इस पर उसने पुत्री को शांत कर दोबारा सुलाते हुए कमरे की लाइट बंद कर दी थी। बाद में उसकी पुत्री फिर से असहज हुई तो उसने लाइट जलाई तो देखा कि उसका पति पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार