परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती में एक परिवार ने दबंगई दिखाते हुए महिला पर ईट-पत्थर से हमला बोल दिया और घर का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कटोरी मंदिर रम्पुरा की रहने वाली सीमा ने बताया कि पडोसी मनोज,नन्हे,रामातार उर्फ लंबू व घर की महिलाएं सावित्री,संतोष,करीना अक्सर कूडा कचरा डालकर परेशान करती है। जिस कारण घर के सामने की नाली बंद हो जाती है और कई बार कहासुनी के बाद परिवार दबंगई दिखाता है। नौ जून वह नाली साफ कर रही थी कि तभी परिवार आता है और अभद्रता करने लगता है। जब नाराजगी जताई,तो परिवार ने एक राय होकर उसके ऊपर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। साथ ही घर पर भी पथराव कर डाला। जिससे वाशिग मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि वह अक्सर घर पर अकेली रहती है और पति बाहर नौकरी करते है। जिस कारण परिवार से खतरा बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार