पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बार फिर संवेदनशीलता और जनसरोकार का परिचय दिया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद जब वह सचिवालय से मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होने वाले थे, तभी एक बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंच गई।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एसपी अरोड़ा ने महिला को मुख्यमंत्री से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने वाहन से निकल महिला की बात सुनी और फिर सीट से खड़े होकर स्वयं उसका प्रार्थना पत्र लिया। उन्होंने महिला को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव डॉ. आर.के. सुधांशु को मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और महिला की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की सराहना की। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने और संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनने की इस पहल को मानवता और जनसेवा का उदाहरण बताया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार