रूद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में अवैध तमंचों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में आज फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को हाथ में अवैध हथियार लिए बैठे देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों का इस्तेमाल और उनका खुला प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।




