हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Spread the love

रुद्रपुर,  कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप था कि दंपति ने युवती से मुलाकात कराने के बाद चोरी छिपे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मॉडल कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी मुलाकात एक दंपति से हुई। जहां आरोपी राहुल उर्फ सूरज ने धोखे से काली नगर स्थित एक घर पर बुलाया। जहां दंपति ने उसकी मुलाकात एक युवती से करवाने के बाद कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती ने रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाएं, लेकिन दंपति ने कमरे में कैमरा लगाकर वीडियो बना ली। जिसके बाद से ही आरोपी दंपति वीडियो भेजकर बदनाम करने और झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने लगे।

आरोप था कि दंपति ने पांच लाख नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप था कि दंपति ने सांठगांठ कर युवती के साथ मिलकर हनी ट्रैप में फंसा कर फिरौती और बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी है।

साजिश के बाद से ही वह मानसिक अवसाद से गुजर रहा है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं होने के कारण पांच लाख रुपये भी देने में सक्षम नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी