भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के गिल्टे बरामद किए

Spread the love

हल्द्वानी  चोरगलिया इलाके के नयागांव कटान में एक भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के 10 गिल्टे बरामद किए। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो वन विभाग के ही कर्मचारी और अधिकारी फंस गए। कार्यकर्ता ने पोल खोली कि डिप्टी रेंजर और वन रक्षक उसके यहां सागौन की यह कटी हुई लकड़ी रख गए थे। प्रारंभिक जांच में सत्यता नजर आने पर डीएफओ ने एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया।चोरगलिया निवासी प्रकाश चंद्र बेलवाल ने पास के ही नयागांव कटान में अपना बगीचा बना रखा है। वहां मजदूर ही रहते हैं। भाजपा से जुड़े प्रकाश चंद्र एक किसान सेवा सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार शाम वह अपने बगीचे में मौजूद थे। तभी जौलसाजा रेंजर सुनील शर्मा और नंधौर रेंजर भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। टीम को खबर मिली थी कि प्रकाश चंद्र ने अपने बगीचे में चोरी से कटी गई लकड़ी छिपा रखी है।टीम ने वहां पहुंचकर छानबीन की तो सागौन के 10 गिल्टे ढके हुए मिल गए। देखने से लगा कि यह लकड़ी पांच महीने पहले कटी गई है। लकड़ी बरामद होने पर वन विभाग ने आरोपी प्रकाश चंद्र के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल का कहना है कि प्रकाश चंद्र पार्टी ने केवल पार्टी सदस्यता ले रखी है। कोई जिम्मेदारी नहीं है, न ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं प्रकाश चंद्र ने तो पार्टी से किसी तरह का वास्ता न होने की बात कह दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी