देहरादून में आयोजित Mr. Uttarakhand प्रतियोगिता में रुद्रपुर के दीपक मुंजाल बने Mr. Muscle Man

रुद्रपुर। प्रदेश स्थित देहरादून में आयोजित मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में रुद्रपुर की एलायंस कालोनी निवासी दीपक मुंजाल ने Mr. Muscle Man का खिताब हासिल किया है। Mr. Muscle Man का खिताब दीपक मुंजाल को Mr. Asia अमित छेत्री ने दिया। बीते रोज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमें रुद्रपुर की एलांयस कालोनी निवासी दीपक मुंजाल ने चैंपियनशिन में मिस्टर मसलमैन का खिताब अपने नाम किया। आईबीबीएफएफ द्वारा आयोजित मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 30 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें देहरादून निवासी एक प्रतिभागी ने मिस्टर उत्तराखण्ड का खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में मिस्टर पोजमैन, मिस्टर मसलमैन आदि के लिए भी सम्मानित किया जाना था, जिसमें रुद्रपुर के दीपक मुंजाल को मिस्टर मसलमैन के लिए चुना गया और मिस्टर एशिया अमित छेत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। मिस्टर मसलमैन दीपक मुंजाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों व अपने ट्रेनर मोहित चोपड़ा को दिया। ट्रेनर मोहित चोपड़ा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दीपक ने काफी मेहनत की और उनका प्रयास रहेगा कि आगामी प्रतियोगिताओं में उनके द्वारा सिखाये जा रहे युवा अपना परचम लहरा सकें। वहीं दीपक की इस उपलब्धि पर आवास विकास स्थित जिम में खुशी व्यक्त की गई व केक काटकर बधाई भी दी।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान