बरेली, उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया। कैंट थाना पुलिस ने कृष्णा नगर कॉलोनी में छापेमारी कर इन छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से हथियार बनाने के धंधे में शामिल थे। हत्या से जुड़ी कड़ी एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 मार्च की रात को ऋतिक नामक युवक ने अपने चाचा दयाशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा बरामद किया था। पूछताछ में पता चला कि उसने ये तमंचा एक अवैध फैक्ट्री से खरीदा था। ऋतिक की निशानदेही पर पुलिस इस अवैध फैक्ट्री तक पहुँचने में सफल रही।





