सितारगंज। अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सीज करने की कार्रवाई की है। इस दौरान मदरसों को प्रशासनिक रूप से बंद किया गया।
बता दें मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को एसडीएम खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट, को भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाल नरेश चौहान, तहसीलदार पूजा शर्मा की टीम ने पुरुष, महिला पीएसी और पुलिस कर्मियों के साथ अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के खिलाफ सीज करने की करवाई की। इससे पूर्व सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के दौरान एलर्ट रहने के निर्देश दिए। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा अवैध रूप से संचालित मदरसों को शासन के आदेश पर सीज किया जा रहा है।





