रम्पुरा वार्ड-23 में नशेड़ियों का आतंक, किशोरी को रास्ते में पकड़ने का आरोप

Spread the love

रूद्रपुर। रम्पुरा वार्ड-23 क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र निवासी सुषमा पत्नी श्री रोहित ने आरोप लगाया है कि उनके घर के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर अभिषेक, शिवम, अमरजीत सहित 5-6 युवक नियमित रूप से शराब पीते हैं और तरह-तरह के नशे करते हैं। सुषमा ने बताया कि 19 सितम्बर 2025 की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी 17 वर्षीय पुत्री अंजली को 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ के साथ किसी काम से नानी के घर भेजा था। रास्ते में उक्त नशेड़ी युवक उनकी पुत्री को पकड़कर उसका मुंह दबा कर ले जाने लगे। छोटे पुत्र सिद्धार्थ ने विरोध करने की कोशिश की, परंतु अधिक संख्या होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाया और तुरंत घर आकर मां को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सुषमा मौके पर पहुंचीं तो तब तक आरोपित युवक उनकी पुत्री को छोड़कर भाग खड़े हुए थे। बाद में रात करीब 11:30 बजे आरोपित अभिषेक, शिवम, अमरजीत और उनके साथी सुषमा के घर पर पत्थरबाजी और गाली-गलौज करने लगे तथा घर में घुसने की कोशिश भी की।

सुषमा का कहना है कि ये युवक नशे की हालत में क्षेत्र के अन्य लोगों से भी झगड़ा करते हैं और अब उन झगड़ों का इल्जाम उन्हीं पर लगाया जा रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी