Independence Day 2024: केंद्र सरकार ने की केंद्रीय और राज्य बलों के लिए 1037 पुलिस पदकों की घोषणा

Spread the love

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार 214 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) और 231 वीरता पदक (जीएम) शामिल हैं। जीएम में अग्निशमन कर्मियों के लिए चार और नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए एक पदक शामिल है।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वाधिक 52 वीरता पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 31 वीरता पदक दिए जाएंगे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17, छत्तीसगढ़ के 15 और मध्य प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे। बहादुरी के लिए सर्वोच्च पुलिस सम्मान तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को देने की घोषणा की गई है। उन्हें 25 जुलाई 2022 को दो कुख्यात चेन झपटमारों और हथियार तस्करों को पकड़ने में ‘‘असाधारण वीरता’’ का परिचय देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों अपराधियों ने पुलिसकर्मी पर ‘‘क्रूरतापूर्वक’’ हमला किया और उसके पूरे शरीर पर चाकू से लगातार वार किया लेकिन पुलिसकर्मी ने उन्हें बचकर भागने नहीं दिया। पुलिसकर्मी इन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे 17 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अन्य पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 729 पदक शामिल हैं। इन पदकों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है। दूसरी बार इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार