समाधान दिवस पर थाना इज्जत नगर में डीआईजी की जनसुनवाई व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली पुलिस उपमहानिरीक्ष एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आज थाना इज्जतनगर में समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी ने थाना में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

डीआईजी ने कहा कि फरियादियों को न्याय मिले और उनकी शिकायतों का निपटारा यथाशीघ्र किया जाए। लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। विशेषकर भूमि संबंधी विवादों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

 

थाना परिसर का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन

 

जनसुनवाई के बाद डीआईजी और एसपी सिटी पुलिस और क्षेत्राधिकारी (नगर तृतीय) के साथ थाना इज्ज़तनगर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक, बंदीगृह, सम्पत्ति गृह आदि की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय ने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव

 

अपराध नियंत्रण और दस्तावेज़ प्रबंधन पर विशेष निर्देश

 

थाना निरीक्षण के समय डीआईजी ने अपराध और अपराधियों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी को गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवादों का शीघ्र समाधान करने और थाना स्तर पर अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने पर भी विशेष बल दिया।

 

थाना के प्रधान लिपिक एवं प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अभिलेखों का रखरखाव उच्चतम स्तर का हो, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को त्वरित सेवा मिल सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी