जसपुर। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी फीका नदी में खनन करना आरोपियों को महंगा पड़ गया। विभाग ने दो सगे भाइयों पर 22 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। साथ ही चार डंपरों को सीज किया है। देर रात ग्राम किशनपुर में फीका नदी में अवैध खनन होने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार एवं अन्य राजस्व कर्मियों ने घेराबंदी कर चार खाली डंपरों को पकड़ लिया था जबकि चार डंपर और जेसीबी को लेकर चालक दूसरे रास्ते से भाग गए थे। टीम ने मौके पर आरटीओ को बुलाकर चारों डंपरों का चालान कर सीज कराया था।




