कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखते हैं। राव ने वीडियो को “मनगढ़ंत और झूठा” बताते हुए इसे सिरे से खारिज करने की कोशिश की। मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि यदि अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल होते ही सरकार हरकत में
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को ऑफिस के भीतर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाने का दावा किया गया. वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी. इसके बाद सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन का फैसला किया.

अधिकारी ने लगाए साजिश के आरोप
निलंबित अधिकारी के. रामचंद्र राव ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और मॉर्फ्ड बताया हैं. उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं. राव ने वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है और कहा है कि तकनीकी जांच से सच्चाई  सामने आ जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद राव कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश मुलाकात नहीं हो सकी. इसी बीच सरकार ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया.

 

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    बरेली कॉलेज में महासंग्राम चीफ प्रॉक्टर की ‘विवादित पोस्ट’ पर बवाल, इस्तीफा, हाथापाई और षड्यंत्र के आरोप

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मर्यादा और अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कैंपस कुरुक्षेत्र-बन गया।…

    अवैध वसूली,प्रताड़ना,तानाशाही के खिलाफ भड़के कांग्रेसी प्राधिकरण कार्यालय कर डाला कूच बेहड़ व पनेरु की मौजूदगी में किया प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  जिला विकास प्राधिकरण पर अवैध वसूली,प्रताडना और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्राधिकरण कार्यालय कूच कर डाला और प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    कमरे में बंधक बनाकर स्कूली छात्रों से हुआ दुष्कर्म  आवाज दबाने को लगाया था स्पीकर -पीड़िता की मां ने सौंपी तहरीर

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    नशे में पीएसी कर्मी का तांडव, दंपत्ति पर हमला, दुकान तोड़ी