संदिग्ध हालात में  फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक

किच्छा। गत रात्रि बंगाली कॉलोनी पुलभट्टा में ट्रक चालक का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार बंगाली कालोनी पुलभट्टा निवासी 38 वर्षीय शेर सिंह पुत्र मंगत सिंह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि गत रात्रि वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मध्य रात्रि उसकी बड़ी पुत्री रमन कौर पानी पीने के लिए उठी। उसने जब पिता के कमरे की ओर देखा तो पिता फांसी पर लटके हुए दिखाई दिये। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर परिजनों सहित कई लोग आ पहुंचे। तब तक शेर सिंह की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान