किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

रूद्रपुर। । किच्छा नगर पालिका और सिरोलीकला नगर पालिका चुनाव के मतगणना नहीं होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर लामबंद हुए अधिवक्ताओं ने अधि वक्ता आरपी सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राज्य चुनाव आयोग को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सोपा उन्होंने आगाह किया कि जल्द ही मतगणना नहीं होती है तो अधिवक्ता संघ आंदोलन करेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत संघ लोकतन्त्रात्मक गणराज्य है। जिसकी व्यवस्था के लिए संविधान का शासन आवश्यक है, लेकिन वर्तमान परिवेश में शासन व्यवस्था भारतीय संविधान की भावनाओं के अनुरूप नहीं चल रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण नगर पालिका परिषद किच्छा व नगर पालिका परिषद सिरौलीकला का हुआ चुनाव हैं। मतदान होने के बाद भी मतगणना शुरू नहीं हुई, जबकि चुनाव आयोग ने 24 सितंबर को मतगणना कराने का आदेश दिया था। बावजूद इसके अभी शासन द्वारा। तो कभी प्रशासन द्वारा हलफनामा देकर मतगणना रोकने की कोशिश की जा रही है। जिससे साफ है कि चुनाव परिणाम को अवैधानिक तरीके से प्रभावित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। जिससे चुनाव आयोग निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जो भारत गणराज्य के लोग तात्रिंक मुल्यों के विपरीत है। जिसको लेकर सभी अधिवक्ता भी निदा करता है और राज्य निर्वाचन आयोग से दोनों की नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम घोषित करने की माग करता है। यदि ऐसा नही होता हैं। अधिवक्ता आंदोलन के साथ साथ जनहित याचिका भी दायर करेगा। इस मौके पर मयूर शर्मा, खडक सिंह,होमी जहां गीर कुरेशी, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी