दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और अपनी मेहनत की कमाई लूटता रहा। युवती ने भी प्रेमजाल में फंसाकर उसे धोखा देती रही और मौका पाकर दूसरे युवक से शादी कर ली,जबकि युवती द्वारा दिव्यांग से शादी कर चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-दो दूधिया नगर निवासी विकास कश्यप का कहना है कि वह 60 फीसदी पोलियो ग्रस्त है और दिब्यांगता की जिंदगी जी रहा है। मां-बाप का साया उठने के बाद पांच बहनों की जिम्मेदारी भी है। वह सीएचसी सेट र चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात ज्योति कश्यप निवासी तीन पानी मानपुर पश्चिम हल्द्वानी से हुई और दोनों प्यार करने लगे। जिसके बाद उसने प्रेमिका के चक्कर में उसके जेवरात सहित बीमारी के दौरान सारा खर्च उठाया और दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरोप था कि युवती के मामा राजवीर कश्यप,माँ व भाई जीतू के साने अर्जुन मल्लाह निवासी ब्यौरा खाम अंगर काठगोदाम के साथ विवाह कर दिया। जब उसने सारा खर्च मांगा। तो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। छह मार्च की रात्रि आठ बजे रुद्रपुर स्टेडियम के समीप वह वार्ता के लिए गया। तो युवती सहित पूरा परिवार गाड़ी में बैठा हुआ था और उसकी हत्या कर जमीन में दफन करने की धमकी दे रहा था। मामले को पुलिस को तहरीर दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार