सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

रुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर सहित विदेशी पिस्टल और एके 47 के कारतूस भी बरामद किये है। मोबाइल जांच यह भी पता चला है कि अभियुक्त के दुश्मन देशों से संपर्क है और देश-प्रदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी और राष्ट्र विरोधी मुहिम चलाते हुए दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ माह से सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी और राष्ट्र विरोधी मुहिम चल रही थी। मुहिम में देश-प्रदेश के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा पैदा करने और हिंदू युवाओं को भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहने का संदेश दिया जा रहा था। जब एसटीएफ की साइबर टीम ने इसे पकड़ा और फौरन कुमाऊं एसटीएफ को इसकी तफ्तीश दी। जांच में पता चला कि उत्तराखंड में अंतरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क सक्रिय होने का प्रयास कर रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा थाना गदरपुर के गांव मझराशीला का रहने वाला मोहम्मद सला उददीन मलिक काफी एक्टिव है  और उसके पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों से भी संपर्क किया। बस क्या था बुधवार की देर शाम एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव मझराशीला में दबिश दी और अभियुक्त सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर रुद्रपुर स्थित एसटीएफ कार्यालय लेकर आई। एसटीएफ ने अभियुक्त के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,दो एके 47 राइफल के कारतूस और चार बम धमाकों में इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर भी बरामद किये है। मोबाइल जांच में कई ऐसे मैसेज भी मिले है। जिससे साफ होता है कि अभियुक्त मुस्लिम युवाओं को जिहाद जैसी कट्टरपंथी विचारधारा के रास्ते में धकेल रहा है और शिक्षित हिंदू युवाओं को भी राष्ट्र के खिलाफ उकसाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार