हाईवे पर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार महिला पर किया, हमला

किच्छा,  दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने बुधवार शाम लालपुर के पास दवा कंपनी से ड्यूटी कर लौट रही महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाश महिला को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घायल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

ग्राम पटेरी थाना पुलभटटा निवासी निर्मला देवी पत्नी ओमलाल रुद्रपुर रोड पर लालपुर में स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी करती है। बुधवार शाम को वह ड्यूटी खत्म कर अपनी सहकर्मी सुमन और उनके बेटे अनिकेश के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। निर्मला ने बताया कि जब उनकी बाइक देवरिया के टोल से कुछ पहले पहुंची तो पीछे सें दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने की बाइक रोक दी। आरोप है कि इसके बाद उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश वापस लालपुर की ओर फरार हो गए। घायल निर्मला को उसकी सहकर्मी सीएचसी ले गई और उसके हाथों में गंभीर चोटें आई है। किच्छा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान