रिपोटर – विजय अरोरा
रामपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपाइयों के साथ होली खेली। एक दूसरे के गुलाल और रंग लगाकर बधाई दी। कहा कि हमारा देश अकेला ऐसा देश है जिसमें सभी लोग मिलकर पर्व मनातें हैं। वह होली, दिवाली, ईद मिलकर मनाते हैं। सभी धर्म को मनाने वाले लोग भी हैं। सभी लोग मिलकर एक दूसरे के त्योहार में हिस्सेदारी करते हैं। होली के समय कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे लोगों को परेशानी आए। इस अवसर पर मौजूदा लोग जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, सूर्यप्रकाश पाल, मोहनलाल सैनी, राकेश मिश्रा, महा सिंह राजपूत, दीक्षा गंगवार, लक्ष्मी सैनी, चंद्र प्रकाश शर्मा, नंदकिशोर गंगवार, भागीरथ गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अशोक बिश्नोई, हरीश गंगवार, ओमप्रकाश लोधी, देवेंद्र सिंह, प्रमोद आहूजा, ओमप्रकाश लोधी आदि उपस्थित रहे।





