सिपाही पर जानलेवा हमले के आरोपियों का एनबीडब्ल्यू जारी, कोतवाली पुलिस की लगातार दबिश

Spread the love

रुद्रपुर : सुभाष कॉलोनी में एसओजी और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पर जानलेवा हमला करने वाले फरार अभियुक्तों का गैर जमानती वारंट पुलिस ने निकाला दिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बताते चलें कि एक जनवरी की शाम पांच बजे एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय ने एसओजी के साथ मिलकर सुभाष कॉलोनी स्थित नाजिम उर्फ नदीम के घर पर दबिश दी और स्मैक भी बरामद की, लेकिन हिरासत के दौरान अचानक माफियाओं ने संयुक्त टीम पर पथराव कर दिया था। जिसमें भुवन पांडेय नाम का एसओजी सिपाही घायल हो गया, जबकि नशा माफिया फरार हो गया।

प्रकरण में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना निवासी सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया,जबकि नामजद कई अभियुक्त फरार हो गए। जिसमें अभियुक्ता का देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर शामिल है। कई दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं लगा।

कोतवाली पुलिस ने फरार अभियुक्तों का गैर जमानती वारंट जारी करने का आवेदन किया और अदालत ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी। सीओ सदर प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए गी। एनबीडब्लू जारी होने के बाद भी अभियुक्तों ने खुद को सरेंडर नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये