मानव तस्करी रोकने को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एकजुट, पंतनगर में बनेगी रणनीति

 

 

पंतनगर। नेपाल से भारत तक फैले मानव तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाने और पीड़ितों के सुरक्षित पुनर्वास की रणनीति तैयार करने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों, अर्द्धसैनिक बलों, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 134 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। नेपाल की सामाजिक संस्था मैती के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

नेपाल से भारत तक फैले मानव तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने और पीड़ितों के सुरक्षित पुनर्वास की रणनीति तैयार करने के लिए   पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन होगा। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां, अर्द्धसैनिक बल, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 134 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। नेपाल की सामाजिक संस्था मैती के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सम्मेलन में सीमा पार और अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क के साथ ही साइबर माध्यमों से होने वाली मानव तस्करी पर विशेष मंथन होगा। पीड़ितों की पहचान, रेस्क्यू, कानूनी कार्रवाई और सुरक्षित पुनर्वास के लिए विभिन्न राज्यों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर रहेगा। जिले की 13 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्रम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समितियों और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। कुमाऊं में सामने आए मामलों के अनुभव भी सम्मेलन में साझा किए जाएंगे। आधुनिक तरीकों से जांच और बचाव पर जोर सम्मेलन में विशेषज्ञ मानव तस्करी के बदलते तौर-तरीकों, आधुनिक तकनीक से जांच, साक्ष्य जुटाने, बचाव अभियान और पीड़ितों के पुनर्वास के अनुभव साझा करेंगे। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी अजय गणपति ने बृहस्पतिवार को पंतनगर विश्व विद्यालय के गांधी हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञ डॉ. वी. मुरुगेशन एडीजी अपराध, निवेदिता कुकरेती आईजी कुमाऊं, पी.एम. नायर पूर्व डीजी एनडीआरआफ, जनक बहादुर चंद संस्थापक एसडब्ल्यूआरसी बनबसा, राजेश मनी संस्थापक मदद फाउंडेशन, रविकांत संयोजक शक्ति वाहिनी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, जीसी पंचोली संयुक्त निदेशक विधि, अपर्णा अवस्थी एपीओ, अंजू कुमार सिंह हरिद्वार और एसएसपी ऊधमसिंहनगर।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना