नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24 हजार मानदेय देने की मांग की। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। वहां नारेबाजी करने के बाद धरना दिया। जिलाध्यक्ष रुक्मणि धामक्ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों एवं समस्याओं के लिए सरकार और विभाग से समाधान की गुहार लगा रही हैं लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। 2024 में गठित मानदेय वृद्धि कमेटी का निर्णय भी अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और एसआईआर तक सभी कार्य कराए जा रहे हैं। बावजद इसके उनका मानदेय नहीं बढ़ रहा है। वहां मंजू गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला पाठक, अनीता, हंसा लोहनी, चंद्रवती, अनीता सैनी, ममता चौहान, कुसुमलता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

 

दो सूत्रीय मांगें-
राज्य सरकार वेतन में 140 रुपये प्रतिदिन और केंद्र सरकार वेतन में 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोत्तरी करे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख की धनराशि प्रदान की जाए। पेंशन सुविधा दी जाए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    नया गांव कालाढूंगी स्थित एक कंपनी में ड्रम की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चार श्रमिक महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान बुधवार देर शाम एक महिला…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद