पुलिस ने स्मैक सहित यूपी के दो तस्कर दबोचे

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक समेत नगदी बरामद की गयी। पुलिस ने दोनों के दौरान संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात एएनटीएफ यूनिट प्रभारी राजेश पांडेय और एसआई कौशल भाकुनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि ब्लाक रोड पर बिना नंबर की बाईक पर दो संदिग्ध घूम रहे हैं। पुलिस ने ब्लाक रोड पर पहुंच वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस चेकिंग देखी तो बाईक सवार वापस मुड़ने लगे। पुलिस ने शक होने पर दोनों को मय बाईक के दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में बाईक पर सवार दोनों ने अपना नाम गुलड़िया थाना मीरगंज बरेली निवासी अकरम पुत्र अहमद हुसैन और मो.उमर पुत्र अहमद हुसैन बताया। पुलिस को तलाशी में उनके पास से करीब 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही 13 हजार की नकदी भी मिली। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक सीज कर दी। एसएसपी ने बताया कि जनपद में नशे के सौदागरों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी