पार्क में लड़कियों के वीडियो बनाने, धमकाने के आरोपी सदस्यों को पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बरेली   पुलिस ने गांधी उद्यान (पार्क) में युवतियों से जबरन उनका धर्म पूछकर वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में ‘हैदरी दल’ के दो सदस्यों को  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसमें भुता थाना क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी शहवाज उर्फ सूफियान और बारादरी थाना क्षेत्र के ईंट पजाया निवासी समीर रजा शामिल हैं। एक अन्य आरोपी, पूरनपुर निवासी मुफ्ती खालिद की तलाश जारी है।

हैदरी दल बरेली का इंस्टाग्राम पर एक पेज है। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी एकाउंट बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इसके सदस्य, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर जाते हैं। वहां, समुदाय विशेष की उन लड़कियों को चिन्हित करते हैं, जो युवकों के साथ बैठी होती हैं। हैदरी दल वाले इन लड़कियों से उनका नाम-पता और धर्म पूछते हैं। यही सवाल लड़कों से करते हैं। अगर लड़का-लड़की अलग-अलग समुदाय के मिलते हैं तो ये उन लड़कियों की जबरन वीडियो रिकॉर्ड करते। उन्हें डराते-धमकाते। फिर इसी तरह की बातचीत की वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरे पेज पर अपलोड करते हैं।

ताजा मामला ईद के दिन का है। हैदरी दल वालों ने गांधी उद्यान में कुछ लड़कियों के साथ वही घटनाक्रम दोहराया और उसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दीं। इस मामले में शिकायत हुई तो पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने हैदरी दल के सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच ये मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा। महिलाओं की निजिता और समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिशों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार