राहुल गांधी को गालियां देने वाले भाजपाईयों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने दी तहरीर

Spread the love

रुद्रपुर। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान उनके लिए अपशब्द बोलने पर यूथ कांग्रेस ने रोष व्यक्त करते हुए मामले में पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

एसएसआई दीपक कौशिक को दी गई तहरीर में यूथ कांग्रेस नेताओं कहा कि गुरुवार को भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका था। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की माताजी के लिए अपशब्द कहे और राहुल गांधी को भी गालियां देते हुए गोली मारने की बात कही गयी। यह खबर सोशल मीडिया चैनलों पर भी लाइव दिखायी गयी। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और उनकी माता  के लिए सरेआम अपशब्दों का प्रयोग करके माहौल खराब करने की कोशिश की है। तहरीर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है। तहरीर देने वालों में यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश सचिव,प्रदेश प्रभारी निशांत शाही, जिला महामंत्री फैसल खान,  परवेज कुरैशी, मोनू कश्यप,फरमान सिद्दीकी, निजाम खान आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित