सट्टा माफिया तन्नू के ठिकाने पर छापा: 9 गिरफ्तार, नकदी-पर्चियां बरामद, मास्टरमाइंड फरार

Spread the love

 

 

*रिपोर्ट.. प्रवीण कुमार*

 

बरेली। गुप्त सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने गंगापुर स्थित एक बंद मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टा लगवा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का सरगना और चर्चित अपराधी जगमोहन उर्फ तन्नू मौके से फरार हो गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 91,330 रुपये नकद, 113 सट्टा पर्चियां, 21 पेन, तीन कैलकुलेटर सहित सट्टा से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया। बारादरी पुलिस ने तन्नू समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

हत्या का मास्टरमाइंड, अब सट्टा गिरोह का सरगना

अजय वाल्मीकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड जगमोहन उर्फ तन्नू इस सट्टा रैकेट का संचालन कर रहा था। वह घटनास्थल पर CCTV कैमरों के जरिए दूर से निगरानी कर रहा था। पुलिस की दबिश से पहले वह फरार हो गया। तन्नू के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे जिलास्तरीय सट्टा माफिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

 

 

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई का नेतृत्व बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने किया। टीम में एसएसआई रोहित शर्मा, दरोगा अखिलेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार, रामवीर सिंह, सौरभ तोमर, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा, सुखबीर सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, सिद्धांत चौधरी, रोहित शर्मा और दीपक तोमर शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी