महानगर में बारिश ने ढहाया कहर,कई बस्तियां डूबी जिलाधिकारी व एसएसपी सम्पूर्ण जनपद की हर स्थिति पर रखे हुए हैं नजर   जलभराव वाले स्थानों पर एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Spread the love

महानगर में बारिश ने ढहाया कहर,कई बस्तियां डूबी
जिलाधिकारी व एसएसपी सम्पूर्ण जनपद की हर स्थिति पर रखे हुए हैं नजर
जलभराव वाले स्थानों पर एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
रुद्रपुर । दो दिन से हो रही बारिश से एक बार फिर कल्याणी नदी ने आस पास के आवासीय क्षेत्रें सहित अन्य कई कालोनियों में अपना कहर बरशया है। बरसात का पानी कई आवासीय कालोनियों के घरों व दुकानों के भीतर जा घुसा जिससे घबराए लोग जरूरी सामान व परिवार को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए। वहीं अपने मवेशियों को भी साथ ले गए। अनेक स्थानों पर कल्याणी नदी के किनारे व बीच में बसे लोगों के घरों में कई फुट पानी आ जाने से उनमें हड़कम्प मचा हुआ है। सबसे ज्यादा जलभराव शत्ति विहार, मुखर्जी नगर, भूतबंगला, जगतपुरा, तीनपानी डाम क्षेत्र, शिवनगर, ट्रांजिट कैंप, आजादनगर,  खेड़ा, संजय नगर व रम्पुरा के निचले इलाके में हुआ है। जहां हजारों लोग जलभराव से प्रभावित हुए हैं। वहीं कई परिवारों ने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं।
विगत रात्रि रात्रि से हो रही वर्षा के कारण रुद्रपुर महा नगर के अन्तर्गत जगतपुरा वार्ड नं 4, शत्तिफ़ विहार, आजाद नगर एवं तीन पानी डैम में जलभराव हो गया है। जनसामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जगतपुरा में 250 व्यक्तियों को बालिका विद्या मंदिर जगतपुरा, रा0प्रा0 वि0 आवास विकास एवं भंडारी कान्वेंट स्कूल, जगतपुरा में ठहराया गया है। भोजन आदि की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जा रही है। हालात को देखते हुए विधायक शिव अरोरा, नगर आयुक्त  नरेश दुर्गापाल सहित कई प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने भी प्रभावित क्षेत्रें का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से संयम और सतर्कता बरतने को कहा। वहीं जिलाधिकारी उदयराज सिंह व एसएसपी मंजूनाथ टीसी सम्पूर्ण जनपद की हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं।
आजाद नगर में एसडीआरएफ की टीम नें जलभराव से घिरे कई लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गंगापुर रोड़ मार्ग पर तीन पानी डाम के आस पास का पूरा क्षेत्र बरसात के पानी से पूरी तरह से डूब गया। मुख्य मार्ग पर पानी के तेज बहाव को देऽते हुए सुबह वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। बरसात के चलते किच्छा रोड़, काशीपुर रोड़,आवास विकास, इन्द्रा कालोनी, सिंह कालोनी, रम्पुरा, भूत बंगला, पहाडगंज, भदईपुरा, आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी, मॉडल कालोनी, दरिया नगर, घास मंडी, ईश्वर कालोनी, आदर्श कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, सिडकुल चौक, अटरिया रोड़, काशीपुर बाईपास रोड़, दूधिया नगर, पीएसी परिसर, निकटवर्ती ग्राम डिबडिबा, दानपुर, भगवानपुर, बगवाड़ा, छतरपुर, मटकोटा, रामनगर, भूरारानी, फुलसुंगा, फुलसुंगी, प्रीत विहार, फाजलपुर महरोला आदि क्षेत्रें में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक ओर जहां बरसात का पानी लोगों के घरों में आ जाने से उनके समक्ष मुसीबतों का पहाड़ टूटा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर उनकी मदद के लिए भी कई लोग आगे आए। निरीक्षक बालम सिंह के साथ पुलिस टीम व कई समाजसेवियों प्रभावित परिवारों की मदद की। इस दौरान दर्जनों परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  गत रात्रि स्कूलों में छुटटी की सूचना न मिल पाने के कारण अनेक छात्र-छात्राएं रोज की तरह प्रातः अपने स्कूलों की ओर रवाना हुए जहां उन्हें पता चला कि स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद वह घर वापस लौट आए।
भारी बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में  काफी पानी भर गया है। जिसके चलते समाजसेवी संजय ठुकराल ने कई कालोनियों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। समाजसेवी ठुकराल ने किच्छा बायपास रोड, वार्ड नंबर 16 स्थित कौशल्या एन्क्लेव, विम सिटी, वार्ड 39 के जगतपुरा क्षेत्र, मुख्य बाजार, आदर्श कॉलोनी, काशीपुर बायपास रोड समेत कई जगहों पर पहुंचकर वहां निवासरत लोगों को ढांढस बंधाया।

भारी बारिश से गिरा फैक्ट्री का शैड, करोड़ों की क्षति
रुद्रपुर।
 भारी बारिश के चलते बिलासपुर रोड स्थित एक धागा फैक्ट्री में  दो शैड गिर गए, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना में कुछ श्रमिकों के घायल होने की ऽबर है। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीएमआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और श्रमिकों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रोड पर कालोनी मोड़ के पास स्थित श्री गणेशा लि- फैक्ट्री में तीन प्लांट लगे हैं, जिनमें धागा बनाया जाता है। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते प्लांट नंबर तीन का शैड अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ श्रमिकों को चोटें आई हैं जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और श्रमिकों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। फैक्ट्री का एक शेड गिरने के बाद दूसरे शैड से भी मजदूरों को बाहर निकाल दिया गया। इसी बीच रात करीब 12 बजे फैक्ट्री का दूसरा शैड भी गिर गया। कंपनी प्रबंधकों ने घटना को देऽते हुए तीसरे प्लांट का शैड भी ऽाली करा दिया। फिलहाल फैक्ट्री के भीतर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। कंपनी के परचेज हैड योगेश लाम्बा ने बताया कि घटना में कुछ श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना में कंपनी को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है, फिलहाल इसका आंकलन नहीं हो सका है।

राईस मिलों में घुसा बारिश का पानी, करोड़ों का नुकसान
रुद्रपुर।
 बीती रात से हो रही भारी बारिश ने निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई है, किच्छा बाईपास रोड पर स्थित चार राईस मिलों में बारिश का पानी घुसने से करोडों का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते किच्छा बाईपास मार्ग के करीब बहने वाली नहर का पानी उफान पर आ गया। जिसके चलते यहां स्थित फूल चन्द्र अग्रवाल की राईस मिल शारदा इंडस्ट्रीज, राजकुमार बिंदल की कामधेनु इण्डस्ट्रीज, कैलाश गर्ग की श्याम बाबा राइस मिल, एवं ओपी मित्तल की महावीर पैडी राइस मिलों में पानी भर गया। राईस स्वामियों ने बताया कि रात को ही नहर के पानी उफान पर आ गया था, लेकिन इसके बावजूद मेडिसिटी के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया डाम नहीं खोला गया, जिसके चलते नहर का पानी राईस मिलों में भर गया। चार से पांच फुट तक पानी भरने से धान, चावल और वारदाना ऽराब हो गया। चारों मिल स्वामियों ने बताया कि उन्हें करीब एक-एक करोड़ का नुसान पहुंचा है। राईस मिल एसोसिएशन के श्याम अग्रवाल ने बताया कि बाईपास मार्ग के पास स्थित राईस मिलों के स्वामी पिछले कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं। बीती रात भी डाम को ऽुलवाने के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया, लेकिन रात को डाम नहीं खुल पाया। सुबह साढ़े सात बजे डाम ऽोला गया। तब तक राईस मिलों में भारी मात्र में पानी भर चुका था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी