रिपोटर – विजय अरोरा
मिलक, रिश्ते के मामा ने अपनी दो साल की भांजी के साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को खून में सना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई का मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे स्थित दुलारी गांव निवासी साला बाबूराम उसके भाई के घर पर काफी समय से रह रहा था। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह फास्ट फूड की ठेली लेकर गांव में गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ व्यस्त थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी साला बाबूराम उसकी दो वर्षीय पुत्री को जंगल में घुमाने के बहाने ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घायल अवस्था में घर पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को रोते हुए देखकर परिजन घबरा गए। खून निकलता देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।





