कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ लूट की रिपोर्ट

रामपुर,  जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये की मांग करने एवं इसका विरोध करने पर पीडित के साथ मारपीट कर दी। साथ ही जेब से 17 हजार रुपये की लूट कर ले जाने के मामलें में कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी हाजी अख्तर अली के पिता ने सन 1982 ई में आरिफ के पिता से आराजी खरीदी थी। किसी कारण वश आराजी का दाखिल खरीज नही हो पाया था। इस दौरान दोनो के पिता की मौत भी हो गई। पीड़ित अपनी आराजी बेचना चाहता है लेकिन रियासत अली, मोहम्मद सादिक और आरिफ अली उस जमीन को बेचने नही दे रहे हैं। इसके एवज में 60 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहे हैं। पीड़ित इतनी रकम देने में असमर्थ है। जब इसका विरोध किया तो 24 अप्रैल 2025 में तीनों भाई घर आ गए।60 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध किया तो गाली गलौंच करने के साथ ही मारपीट पर उतारु हो गए। इस दौरान जेब में रखी 17 हजार रुपये लूटकर ले गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए,लेकिन जब तक फरार हो चुके थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी थी,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर टरका दिया था। पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को  आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच कार्रवाई की जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान