आजादी के 77 साल बाद ही क्यों मायूस है शहीद भगत सिंह का परिवार,

Spread the love

आजादी के 77 साल बाद ही क्यों मायूस है शहीद भगत सिंह का परिवार,  मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने की परिवार से मुलाकात , आजादी के महोत्सव पर रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में होने जा रहे कार्यक्रम ” एक शाम शहीदों के नाम ” में पहुंचने के लिए दिया निमंत्रण। रुद्रपुर- पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के द्वारा ” एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले भर के शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ , संरक्षक दिवाकर पांडे ,सैकडों वीरांगनाएं ,पूर्व सैनिक, और अतिथि सहित संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेगे। इसी सिलसिले में सोमवार को संस्था ने आजादी के बाद तराई को आवाद करने में योगदान देने वाले शहीद भगत सिंह के छोटे भाई राजेंद्र सिंह के परिवार से मुलाकात की और उनको इस कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। संस्था के सदस्यों ने परिवार के लोगों से मिलकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया और परिवार की परिस्तिथियों की गंभीरता को समझा । आजादी के 77 साल बाद भी शहीद ए आजम भगत सिंह को शहीद का दर्जा न मिलने का दुख प्रकट किया साथ ही सरकार के बेरुख रवैये से मायूसी जाहिर की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निरवैर सिंह,कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह,नगर अध्यक्ष राजेश पुंशी निर्मलजीत सिंह, उपदेश सक्सेना, एस सी शर्मा आदि लोग साथ में थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी