आपत्तिजनक टिप्पणी पर रामगिरी महाराज के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी द्वारा पैगम्बर-ए- इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरे में डालने वाले रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडिसो क्लिप देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को रामगिरी महाराज कहने वाला व्यक्ति इस वीडियो क्लिप में पैगम्बर-ए- इस्लाम की शान में गुस्ताखी करता दिखाई सुनाई दे रहा है। इससे न केवल मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है बल्कि देशभर में साम्प्रदायिक माहौल खतरे में पड़ गया है।यह भी संज्ञान में आया है कि रामगिरी महाराज नामक इस व्यक्ति ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर इलाके में शाह पंचाले गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है। इसके बाद रामगिरी के विरूद्ध अब तक कई एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इस प्रकरण में कार्यवाही सुनिश्चित कर अपने स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान  फैजान रजा, गुलफाम, अशरफ सुलतान, अखलाक, अजीम, तालिब,  मौलाना अब्दुल रहमान, नौशाद, नसीम, हाफिज रजा, मुसीब, हसीर रजा, फरमान रजा, मो. नावेद, दानिश, साजिद आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी