रूद्रपुर :-सिडकुल की एक कंपनी में धरना दे रहे दो श्रमिकों पर हुए अचानक हमले के खिलाफ भड़के श्रमिकों ने सिडकुल चौ की का घेराव कर दिया और कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान गुस्साएं श्रमिकों का कहन ना था कि बहेड़ी यूपी निवासी प्रमोद अपने साथी रवि प्रसाद के साथ सिडकुल स्थित चौक से धरना प्रदर्शन कर वापस लौट रहा था कि शाम सात बजे बजे अचानक बाइक पर सवार करीब बड़ी संख्या में बदमाश प्रवृति के युवकों ने हमला कर दिया और बाइक की चाबी निकालकर बेहरमी से पीटा। आरोप था कि हम लावरों ने मोबाइल व नगदी भी लूट गई। घायल को जिला अस्प ताल में भर्ती कराया गया। आरोप था कि कंपनी प्रबंधन के इशारे पर गुंडा तत्वों ने हमला किया। ताकि लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा सकें। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर,सिडकुल चौकी प्रभा री प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घट ना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हमल लावर कंपनी के है या फिर गुंडा तत्व इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी,जबकि पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कैलाश भट्ट, दिनेश भट्ट, उदय सिंह, अजय कटियार, पिंकी सक्सेना, रचना, सीमा देवी, बिमला देवी, पार्वती, ज्योति, आशा देवी, प्रीति, लक्ष्मी देवी, मीना कुलदीप, प्रमोद, टिंकू, जयप्रकाश, अनूप, मोहन और सर्वेश आदि रहे।




