श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह

Spread the love

बापू तेरे करके,पैरा विच खलो गया गाना जैसे ही पंजाबी सिंगर अमर संधु ने गाया।  जनसैलाब जहां भावुक हो गए। वहीं धमाल मचाने वाले गानों पर थिरकने लगे। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा।

मौका था श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह का। जिसका प्रिंट मीडिया पार्टनर अमृत विचार व पोर्टल खबर पड़ताल रहा। सटर डे नाइट का शुभारंभ यूनियन के प्रदेश प्रभारी दिनेश शास्त्री,महामंत्री विश्वजीत नेगी,जिलाध्यक्ष राजीव चावला,अमृत विचार अखबार के जीएम अजय सक्सेना द्वारा किया गया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष मनोज आर्या,महामंत्री राजकुमार व कोषाध्यक्ष उस्मान द्वारा अपनी टीम के साथ शपथ ली और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना,भांगड़ा के साथ हुआ और फिर नौ बजे के करीब पंजाबी सिंगर अमर संधु की एंट्री होती है। जिसे देखते ही भीड़ का उत्साह बढ़ जाता है और सिंगर ने सबसे पहले बापू तेरे करके,पैरा विच खलो गया सॉग सुनाया। तो जनसैलाब भावुक हो उठे और पिता के प्रति बेटे के प्रेम सॉग पर जमकर तालियां बजाई। इसके बाद थिरकने का दौर शुरू होता है। जहां पंजाबी सिंगर अमर संधु ने मै धी लाड़ली बाबुल दी,बापू जान मारदा मैरो तौ,,लव यू ट्रक भर के,दिल दुख या ना करो,सॉग सुनाना शुरू किया। बस क्या था भीड़ मंच के करीब आकर थिरकने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एवं बाउंसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी