साध्वी प्राची का बरेली दौरा: पश्चिमी संस्कृति पर तीखा हमला,, जनसंख्या कानून और पुरुष आयोग की मांग*

Spread the love

बरेली पहुंची फायरफाइंडर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने पश्चिमी संस्कृति पर करारा प्रहार

विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने बरेली में अपने तीखे बयानों से माहौल गरमा दिया। उन्होंने कहा कि “भारत की संस्कृति जहां पति को परमेश्वर मानती है, वहीं आज रील और सोशल मीडिया की दौड़ में औरतें अपने पतियों के 15-15 टुकड़े कर रही हैं। मेरठ और हरियाणा की घटनाएं बेहद दर्दनाक हैं। एक ओर महिला पति की हत्या कर रही है, दूसरी ओर सिंदूर भी लगा रही है। यह पश्चिमी सभ्यता का असर है, जो भारत की परंपराओं को निगल रहा है।”

 

बेटों की भी हो सुनवाई, चाहिए पुरुष आयोग

साध्वी ने कहा कि बेटियों के लिए महिला आयोग है, पर बेटों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। “बेटे भी पीड़ित हैं, और उन्हें भी सुरक्षा की जरूरत है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि पुरुष आयोग का गठन किया जाए। यह केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। अगर बेटे नहीं बचेंगे तो देश का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा।”

 

हरियाणा: प्रेमी के लिए पति की हत्या, रील की हदें पार

साध्वी प्राची ने हरियाणा की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, और वह महिला रील बनाकर सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहती थी। क्या यही आधुनिकता है?”

 

पश्चिम बंगाल: ममता सरकार पर बड़ा आरोप

साध्वी ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। “ममता बनर्जी बंगाल को नया पाकिस्तान बनाना चाहती हैं। वहां हिंदुओं की हत्या हो रही है और मुस्लिम तुष्टीकरण चरम पर है। मुमताज बानो (ममता बनर्जी) का असली चेहरा सामने आ चुका है। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और वहां की कमान सेना को सौंप देनी चाहिए।”

 

संविधान तभी बचेगा जब हिंदू बचेगा

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “अगर संविधान को बचाना है तो पहले हिंदुओं को बचाना होगा। जहां-जहां हिंदू घटा, वहां संविधान भी फटा। जनसंख्या नियंत्रण कानून राष्ट्रहित में जरूरी है। सरकार इसे जल्द से जल्द लागू करे।”

 

वक्फ बोर्ड पर साधा निशाना

“वक्फ बोर्ड पाकिस्तान, बांग्लादेश या म्यांमार में नहीं है, केवल भारत में क्यों? इसका जिम्मेदार नेहरू है। सरकार ने अब इसमें संशोधन किया है, जो स्वागत योग्य कदम है। मैं मोदी जी और अमित शाह का धन्यवाद करती हूं।”

 

मदरसों से आतंकवाद की फैक्ट्री

साध्वी ने कहा, “कसाब मदरसे से निकला था, आज भी अधिकांश आतंकवादी मदरसों के प्रोडक्ट हैं। गुरुकुल से कोई आतंकी नहीं निकलता। बरेली के तौकीर रजा पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए, यह गृह युद्ध की साजिश रच रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो परिणाम गंभीर होंगे।”

 

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग दोहराई

“आज हिंदू सागर से पोखर बन गया है। वह पलायन कर रहा है, अपनी जनसंख्या नहीं बढ़ा रहा है। यदि सरकार ने अब भी नहीं सोचा, तो आने वाली सरकारें किसकी होंगी? यह सोचने का समय है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी