गरीब नवाज की दरगाह का कुछ नहीं बिगाड़ सकते फिरकापरस्त: तौकीर

Spread the love

बरेली, । आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने  अजमेर पहुंचकर हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी दी। आई। उनके साथ आईएमसी के कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने दरगाह कमेटी के सचिव व खादिम सैयद सरवर चिश्ती से भी मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा अकीदा है कि गरीब नवाज की दरगाह का फिरकापरस्त कुछ नहीं बिगाड़ सकते।दरअसल आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां  अजमेर शरीफ की दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे हैं जब दरगाह के नीचे मंदिर होने का दावा किए जाने और कोर्ट में इस दावे से संबंधित याचिका स्वीकार होने के बाद देश भर हंगामा हो रहा है। अजमेर पहुंचे आईएमसी प्रमुख कहा कि ये सिर्फ नफरत फैलाने की कोशिशें हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त था कि जब देश भर में बम धमाके होते थे, लेकिन जब अजमेर शरीफ की दरगाह बम धमाके की चपेट में आई तो ये आखिरी बार था। उसके बाद देश भर में बम धमाके बंद हो गए। बिल्कुल उसी तरह  खुदाई का जो सिलसिला पूरे देश में शुरू हुआ है और अब अजमेर तक आ पहुंचा है, यहां आने के बाद देश भर से खत्म हो जाएगा। फिरकापरस्तों के मंसूबे दरगाह आकर पूरे देश भर में फेल हो जाएंगे। वह दरगाह का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उनके साथ आईएमसी नेताओं में डॉ. नफीस, नदीम खान, डॉ. जर्रार, नसीम खान, चौधरी राशिद, अफजाल बेग आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी