पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला

Spread the love

रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। एसएसपी ने एएसपी की आंतरिक तथ्यात्मक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।बता दें कि, बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर एसएचओ पर युवती से अश्लील बातें कर दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की थी। बताया था कि दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई की थी। जिस पक्ष पर कार्रवाई हुई थी, युवती उसी पक्ष की थी। वे दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की मांग उठा रही थी और इसको लेकर ही वह एसएचओ के संपर्क में आई थी। एसएचओ ने इसका गलत फायदा उठाकर युवती से अश्लील बातें की थीं। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने एएसपी निहारिका तोमर को जांच सौंपी थी।

एसएचओ ने इसका पद के दुरुपयोग की श्रेणी में आती है यह हरकत : एसएसपी
मामले की जांच कर रहीं एएसपी निहारिका तोमर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने माना था कि यह एक साल पुराना ऑडियो है। एक जिम्मेदार पद पर रहकर इस प्रकार की हरकत घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही और ताकत के दुरुपयोग की श्रेणी में आती है।
-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, यूएस नगर

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी