… तो इस वजह से रोड शो छोड़कर अचानक निकल गए थे सांसद व भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी !

लखनऊ। यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। नेताओं और राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत पांचवें और छठवें चरण के लिए लगा दी है। इस बीच कल देवरिया पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह रोड शो बीच में छोड़कर अचानक निकलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। लेकिन रोड शो में मौजूद लोगों और स्‍थानीय पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि ये सारे दावे गलत हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि देवरिया के बरहज इलाके में मनोज तिवारी का विरोध हो रहा था। जबकि वहां मौजूद लोगों और पुलिस के मुताबिक सच यह है कि मनोज तिवारी हेलीपैड पहुंचने की जल्‍दी में वहां से बाइक पर निकले थे। असल में सूर्यास्‍त का समय नजदीक आ गया था और सूर्यास्‍त होने के बाद मनोज तिवारी का हेलिकॉप्‍टर टेक ऑफ नहीं कर पाता। इसी वजह से मनोज तिवारी रोड शो के दौरान बीच में ही उतरकर हेलीपैड जाने के लिए बाइक से निकल गए। इसमें वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उनकी मदद की। लोगों का कहना है कि भीड़ मे शामिल तमाम लोग मनोज तिवारी के साथ सेल्‍फी लेना चाहते थे। पुलिस ने बीच में पड़कर उन्‍हें रोका और मनोज तिवारी को हेलीपैड के लिए रवाना किया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मनोज तिवारी बरहज में भाजपा प्रत्‍याशी दीपक मिश्रा उर्फ शाका का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उनका हेलिकॉप्‍टर 4रू45 बजे एस के इंटर कालेज के मैदान में उतरा। इसके बाद मनोज तिवारी एक खुली जीप में सवार हुए और रोड शो करने लगे। उन्‍होंने देर से आने के लिए जनता से माफी मांगी और गाना गाकर लोगों से बीजेपी उम्‍मीदवार को जिताने की अपील की। उधर, शाम ढलने लगी और बताया गया कि अंधेरा हो गया तो हेलिकॉप्‍टर उड़ नहीं पाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

    शाहजहांपुर, – बंडा क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिवार ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप…

    करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

    बरेली –  करवा चौथ पर इस बार सुहागिनों को चंद्रमा के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं दिनभर व्रत…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग